पत्नी की खूबसूरती पर पति ने लगाया दाग, चेहरे पर फेंका एसिड, ये थी वजह

रांची, 28 नवंबर 2022। झारखंड की राजधानी रांची नामकुम में एक सनकी युवक ने अपनी ही पत्नी पर तेजाब फेंक कर फरार हो गया। इससे महिला गंभीर रूप से झुलस गई है, आनन-फानन में महिला को इलाज के लिए रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार, नामकुम के रहने वाले युवक ने घरेलू विवाद के बाद अपनी पत्नी पर तेजाब फेंक दिया, इस हमले में पत्नी बुरी तरह से घायल हो गई है, आनन-फानन में इलाज के लिए उसे रिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया। रिम्स में पहुंचे पीड़िता के परिजनों ने बताया कि रविवार सुबह पीड़िता अपने घर में चेहरे को पानी से धो रही थी, उसी दौरान उसका पति वहां पहुंचा और स्टील के जग में रखे तेजाब को अचानक पत्नी के चेहरे पर फेंक दिया। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया।
तेजाब चेहरे पर पड़ते ही महिला चिल्ला उठी। वहीं चीख-पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से पूछताछ की। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है, मामले की तफ्तीश में जुटे पुलिस अफसर ने कहा कि विवाद क्या है, इसका खुलासा जल्द किया जाएगा।