कोरबा – कुसमुंडा की सुहानी गभेल मॉडलिंग कॉपिटिशन में प्रथम रनर अप ऑफ मिस कोरबा छत्तीसगढ़ बनी…. छालीवुड के सुपरस्टार मन कुरैशी ने पहनाया ताज….

कोरबा – जिले के SECL कोरबा एरिया के जे आर सी क्लब में बीते 24 नवंबर 2022 (गुरुवार) को जगृति महिला स्व सहायता समूह हेल्प फाउंडेशन की कॉर्डिनेटर अंजू कुर्रे, को-कॉर्डिनेटर कमला साहू, पूजा महिलांगे, भावना मेश्राम और उनके पूरे टीम के द्वारा मेगा अवार्ड शो रखा गया।जिसमे ब्राइडल मेकअप कम्पटीशन, मॉडलिंग कॉम्पिटिशन और मेकअप सेमिनार हुआ।
जिसमे छत्तीसगढ़ के सुपरस्टार मन कुरैशी शामिल हुए। इसमें छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमे विकास नगर कुसमुंडा कोरब की बेटी सुहानी गभेल ने मॉडलिंग कम्पटीशन में प्रथम रनर अप ऑफ मिस कोरबा छत्तीसगढ़ बनी, छत्तीसगढ़ के सुपरस्टार मन कुरैशी के हाथो से सुहानी के सर पर ताज से सम्मानित किया गया। सुहानी के पिता स्व. गजेंद्र गभेल एवं माता गीता गभेल (एल्डरमेन) है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेलिब्रिटी इवेंट आर्गेनाइजर उषा शर्मा,लाडो दुवा, एल्डरमेन गीता गभेल, सेवादल अध्यक्ष ममता अग्रवाल उपस्तिथ रहे।
सुहानी गभेल को ताज पहनाते हुए सुपरस्टार मन कुरैशी…