नशेड़ी पति के शराब की लत छुड़वाना महिला को पड़ भारी, तांत्रिक के पास पहुंची महिला का रेप, 14 साल अपने पास रख करता रहा दुष्कर्म

बिलासपुर। Rape नशेड़ी पति के शराब की लत छुड़वाना एक महिला को भारी पड़ गया, ये महिला ये महिला तांत्रिक के पास अपने पति के शराब का लत छुड़वाने गई गई थी जिसके बाद तांत्रिक ने 14 साल तक महिला को साथ रख कर उसका शारीरिक शोषण किया। अब उसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी तांत्रिक के खिलाफ FIR दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी की है।
राजधानी रायपुर में रहने वाली महिला ने दो महीने पहले तोरवा थाने में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाई। पीड़ित ने बताया कि 14 साल पहले वह सिविल लाइन क्षेत्र में रहती थी। इस दौरान उसके पति को नशे की लत लग गई। इस बीच मायके वालों ने तंत्र-मंत्र से नशा छुड़ाने की बात कहते हुए हेमूनगर में रहने वाले ढोंगी नागेश चंद्र महौत(45 वर्षीय) से मिलाया। मायके वालों के कहने पर वह सितंबर 2009 में ढोंगी के घर गई। वहां पर ढोंगी ने स्र्माल में नशीला पदार्थ सुंघाकर महिला से दुष्कर्म किया। बाद में वह महिला को बार-बार घर बुलाकर शारीरिक संबंध बनाता था। और फिर तीन महीने बाद ही उसने महिला का पति से तलाक करा दिया।