बड़ा हादसा , गुजरात के कारखाने की दीवार गिरी, 12 की मौत

गांधीनगर। गुजरात के एक नमक कारखाने में बड़ा हादसा हो गया है। यहां दीवार गिरने की खबर सामने आ रही है। जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई है। मौतों का आकड़ा अभी और बड़ सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मरने वालों के परिवार वालों को 2-2 लाख मुआवजा राशि का ऐलान कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार घटना में 30 से अधिक लोगों की दबे होने की आशंका जताई जा रही है। गुजरात के मोरबी के हालवड़ औद्योगिक क्षेत्र की घटना बताई जा रही है। राज्य के श्रम व रोजगार मंत्री ब्रजेश मेरजा ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा है कि सरकार हताहतों के परिवारों के साथ है। उनके हरसंभव मदद की जाएगी।
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सीएम राहत कोष से मृतकों के आश्रितों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि देने का ऐलान किया है। पटेल ने मोरबी के कलेक्टर व अन्य अधिकारियों को तत्काल राहत व बचाव कार्य में लगने के निर्देश दे दिये हैं। वहीं प्रधानमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख की सहायता राशि का घोषणा किया गया है।