कोरबा : पिता का इलाज कराने यूपी गया परिवार इधर एक दबंग ने घर पर किया कब्जा.. पुलिस दर्ज नहीं कर रही एफआईआर.

कोरबा। भुलसीडीह पाइप लाइन किनारे घर बनाकर रहने वाला एक व्यक्ति 3 माह पहले पिता के लकवाग्रस्त हाेने पर सपरिवार यूपी गया था। वहां से लाैटने पर उसके मकान का पूरा सामान पार कर एक दबंग ने कब्जा कर लिया। अब मकान मालिक एफआईआर के लिए भटक रहा है। वहीं पुलिस इसे महज लेन-देन का मामला मान टरका रही है।
शहर के समीप भुलसीडीह में पाइप लाइन के किनारे रामसकल सैनी निवासरत हैं। मकान पत्नी लालती माली के नाम से है। रामसकल के मुताबिक उनका गृहग्राम यूपी में है। 3 माह पहले उसके पिता लकवाग्रस्त हाे गए, जिनकी देखरेख के लिए वे मकान में ताला जड़कर परिवार समेत गांव चले गए थाे। गाेवर्धन कंवर काे चाैकीदारी का जिम्मा दिया था। पिता की तबियत में सुधारने पर वे 13 अक्टूबर काे लाैटे ताे मकान में किसी दूसरे का ताला लगा था। गाेवर्धन ने बताया कि उनके जाने के बाद बालकाे निवासी दिनेश कुमार सैनी ने उसे जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। इसके बाद मकान का पूरा सामान निकालकर ले गया। मकान पर अपना कब्जा बताते हुए ताला भी लगा दिया। रामसकल ने पुलिस चाैकी पहुंचकर सूचना दी, लेकिन एफआईआर ही नहीं लिखी गई। घर पर कब्जा हाेने से रामसकल काे दूसरे के यहां परिवार समेत शरण लेकर रहना पड़ रहा है।
20 लाख का सामान पार 1 लाख दर्ज कर रही पुलिस
रामसकल ने बताया उसके मकान में कीमती घरेलू सामान था। जब वे गांव गए तब 20 लाख का सामान मकान में था, जिसे चाैकीदार गाेवर्धन काे दिखाया था। दिनेश कुमार सैनी ने पूरा का पूरा सामान पार कर दिया। रिपाेर्ट करने पहुंचने पर चाेरी की उतनी रकम एंट्री करने के बजाए 1 लाख लिखाने का दबाव बनाया जा रहा है।