छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग : शिक्षकों की भर्ती से जुड़ी बड़ी खबर.. चयनित व्याख्याताओं का नियुक्ति आदेश जारी.. 1 मार्च से करना होगा ज्वॉइन.. पढ़े पूरी खबर.

छत्तीसगढ़ में 14500 शिक्षकों की भर्ती से जुड़ी एक बड़ी खबर आई है। शिक्षकों के नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। राज्य सरकार के निर्देश के बाद DPI जितेंद्र शुक्ला ने शिक्षकों की नियुक्ति आदेश जारी करना शुरू कर दिया है। सोमवार के दिन प्रदेश के करीब 500 से ज्यादा व्याख्याता शिक्षकों का नियुक्ति पत्र जारी किया जा रहा है।
गौरतलब है कि प्रदेश में शिक्षकों की नियुक्ति का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। पिछले दिनों शिक्षा विभाग ने डीपीआई को पत्र जारी कर कहा था कि व्याख्याता शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जायेगी।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 14500 शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया था, जिसके बाद 9 मार्च 2019 को को व्यापम ने विज्ञापन जारी किया था। 3 सितंबर 2019 को व्यापम ने चयनित अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट जारी की थी। जिसके बाद से ही नियुक्ति का इंतजार किया जा रहा था। आज चयनित अभ्यर्थियों का पोस्टिंग आर्डर जारी हो गया। इन व्याख्याताओं को राजपत्रित द्वितीय श्रेणी का सातवें वेतनमान के वेतन मैट्रिक्स लेवल 09 के पद पर नियुक्त किया गया है। अभ्यर्थियों को तीन साल परीविक्षा अवधि पर रखा जायेगा। इस दौरान उन्हें पहले साल पद के वेतनमान का 70 प्रतिशत, दूसरे साल वेतनमान का 80 प्रतिशत और तीसरे साल वेतनमान का 90 प्रतिशत दिया जायेगा। परीविक्षा अवधि में स्टायपेंड के साथ-साथ अन्य भत्ते भी दिये जायेगा। अगर परीविक्षा अविधि ठीक ढंग से पूरा नहीं किया गया तो एक साल के लिए ये पीरियड बढ़ा दिया जायेगा।
चयनित व्याख्याता 1 मार्च 2021 से 31 मार्च तक अपने-अपने स्कूलों में ज्वाइन कर सकेंगे। तय वक्त तक अगर ज्वाइनिंग नहीं ली जाती है तो आदेश निरस्त हो जायेगा। नियुक्ति के पहले चयनित व्याख्याताओं को डीईओ कार्यालय में वैरिफिकेशन कराना होगा। तीन साल तक उन्हें उसी स्कूल में रहना होगा, उनका ट्रांसफर नहीं होगा।