ChhattisgarhKORBA LATEST NEWSKORBA LOCAL NEWS
कोरबा : भाजपा के वरिष्ठ नेता और वार्ड क्रमांक 25 पार्षद शैलेन्द्र सिंह “पप्पी” हुए कांग्रेस में शामिल.. कांग्रेस नेताओं ने दिलाई शपथ.

कोरबा : जिले में भाजपा को एक और झटका लगा है। पूर्व भाजपा नेता व वार्ड क्रमांक 25 सुभाष ब्लॉक के पार्षद शैलन्द्र सिंह उर्फ पप्पी राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल और महापौर राजकिशोर प्रसाद की उपस्थिति में कांग्रेस में शुक्रवार को शामिल हो चुके है। सदस्यता ग्रहण के इस मौके पर कोरबा विधायक और राजस्व मंत्री समेत कोरबा कांग्रेस के प्रमुख नेतागण उपस्थित रहे। पूर्व भाजपा नेता क्यों कांग्रेस में शामिल हुए ? इसका पुख्ता कारण अभी तक नहीं पता चल सका है, वही कांग्रेस प्रवक्ता से बात करने पर पता चला कि कोरबा में भाजपा का समय ठीक नहीं चल रहा है, शायद इसलिए उन्होंने यह फैसला लिया।