Chhattisgarh
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक पहुंचे सरगुजा.. मीडिया से की बात.

सरगुजा पहुंचे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक लखन लाल देवांगन ने मीडिया से बात करते हुए कहा की भाजपा 22 जनवरी को प्रदेश में किसानो की बदहाली को लेकर प्रदेश के सभी जिलों में भाजपा कलेक्ट्रेट का घेराव करेगी जिसमे सभी जिलों में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे, इधर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा की प्रदेश की वर्तमान सरकार किसान विरोधी सरकार है..जो कि इस समय लगातार किसान आत्महत्या हो रही है लेकिन सरकार को किसानो की चिंता नहीं है..इधर गिरदावरी के नाम पर किसानो के कम धान ख़रीदे जा रहे है, साथ ही बारदाने कमी बता कर प्रदेश सरकार केंद्र सरकार पर ठीकरा फोड़ रही है।