इस लड़की के प्यार में दीवाने थे सलमान खान, 20 साल बाद हुई मुलाकात तो बोली- मेरे पोता-पोती हैं तुम्हारे फैन..

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की फिल्में पर्दे पर जबरदस्त हिट होती हैं। उनके एक्शन और गुड लुक्स पर तो हर कोई दिल हार जाता है। सलमान खान का स्टाइल कुछ ऐसा है कि लोग उनके दीवाने हो जाते हैं। इतना ही नहीं लाखों लड़कियां सलमान पर जान छिड़कती हैं, लेकिन शादी के मामले में सलमान मात खा जाते हैं। 55 साल की उम्र पार कर लेने वाले दबंग खान आज भी कुंवारे हैं, लेकिन उनकी जिंदगी में ऐसे कई मौके आए थे जब वो शादी करने के बारे में सोचने लगे थे। बहुत साल पहले सलमान को एक लड़की काफी पसंद थी, लेकिन वो उससे अपने दिल की बात नहीं कह पाए।
बता दें कि ‘बिग-बॉस 13’ के दौरान अजय देवगन और काजोल सलमान के शो पर पहुंचे थे। सलमान के इस शो में जो भी स्टार आता है सलमान उससे खूब मस्ती करते हैं। ऐसे ही एक फन गेम के दौरान सलमान ने बताया कि बचपन में उन्हें एक लड़की से प्यार हो गया था और अगर उस लड़की से उनकी शादी हुई होती तो वो अब तक दादा बन गए होते।
सलमान ने शो पर बताया कि वो जिस लड़की को पसंद करते थे उसके कुत्ते ने उन्हें काट लिया था। हालांकि वो उस लड़की को अपना बनाने के बारे में सोचते थे। सलमान ने कहा कि, ‘मैं उसे सच में पसंद करता था लेकिन रिजेक्शन के डर से कभी कुछ कह नहीं सका’। इतना ही नहीं उस लड़की का अफेयर सलमान के तीन दोस्तों से था और बाद में उन्हें पता चला था कि वो लड़की भी उन्हें खूब पसंद करती थी।
सलमान ये बताते हुए हंसने लगे और उन्होंने कहा कि, ’15-20 साल बाद मेरी उस लड़की से मुलाकात दोबारा हुई तो वो दादी बन चुकी थी। उसने मुझसे कहा कि मेरे पोता पोती तुम्हारे फैन है और तुम्हारी फिल्में पसंद करते हैं’। सलमान ने कहा कि, ‘अच्छा ही था जो मैंने उस लड़की से अपने दिल की बात नहीं कही वरना मैं भी अब तक दादा बन चुका होता’।
बता दें कि सलमान के जीवन में बॉलीवुड की कई हसिनाएं आईं, लेकिन किसी से भी सलमान का प्यार शादी के मंडप तक नहीं पहुंच पाया। बताया जाता है कि संगीता बिजलानी के साथ तो उनके शादी के कार्ड भी छप गए थे, लेकिन किसी कारण से ये शादी नहीं हो पाई। इसके अलावा सलमान खान का नाम ऐश्वर्या से भी जुड़ा। हालांकि ये रिश्ता भी एक दर्दनाक मोड़ के साथ खत्म हो गया। इसके अलावा सलमान का नाम कैटरीना कैफ और लूलिया वंतूर से भी जुड़ा है, लेकिन सलमान ने अभी तक शादी नहीं की।