मकर संक्रांति के दिन कृषि कानून के खिलाफ रायगढ़ के नटवर हाइ स्कूल मैदान में काला पतंग उड़ा कर किया गया विरोध प्रदर्शन
रिपोर्ट : सत्यजीत घोष

छत्तीसगढ़/रायगढ़ : देश के अन्नदाता किसानों का आंदोलन देश की राजधानी दिल्ली के चारदीवारी को घेर कर अपना हक मांग रही है केंद्र की बीजेपी सरकार के मुखिया नरेंद्र मोदी ने कारपोरेट घरानों के फायदे के लिए नीति बनाकर बड़े औद्योगिक घरानों को लाभ पहुंचाने का कार्य किया जिसके विरोध में आज 14 जनवरी को स्थानीय नटवर स्कूल मैदान में इस 3 काले कानून का मकरसंक्रांति के दिन काली पतंग उड़ा कर विरोध किया गया।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से एकजुट होकर कहा कि देश के आंदोलनरत किसानों के समर्थन में मकरसंक्रांति के पर्व के दिन में मोदी सरकार के 3 किसान विरोधी काले कानून के विरोध में काली रंग की पतंग उड़ा कर विरोध प्रदर्शन किया गया।
किसानों के समर्थन में यह काली पतंग उड़ाने का कार्यक्रम शहर के ऐतिहासिक नटवर स्कूल मैदान में आज सुबह 11 बजे से 1 बजे दोपहर तक किया गया। देश के किसानों के दुख दर्द और समर्थन के इस दौर में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता बीजेपी सरकार से पीड़ित किसानों को हर स्तर पर सहयोग दे रही है। आज मकर संक्रांति के दिन ये एक अनोखे तोर पर विरोध प्रदर्शन देखा गया रायगढ़ में।