
छत्तीसगढ़/अकलतरा: क्षेत्र में ठंड तेजी से बढ़ने लगी है, इस बीच अकलतरा क्षेत्र की अग्रणी सामाजिक संस्था वेल विशर फॉउन्डेशन जरूरतमंद लोगों और भिक्षुकों को ठंड से बचाव हेतु कम्बल वितरण कर रही है, इसी कड़ी में आज गुरुनानक जयंती के अवसर पर एसडीओपी जांजगीर श्रीमती दिनेश्वरी नंद, अकलतरा थाना प्रभारी जितेंद्र बंजारे के आतिथ्य में आज शासकीय स्वास्थ्य केंद्र अकलतरा, थाना अकलतरा में लोगों को उपलब्ध कराने कंबल दिया गया साथ ही नगर के अन्य क्षेत्रों में कंबल देकर कंबल बांटने का अभियान शुरू किया है।
संस्था के कोषाध्यक्ष चिराग शर्मा ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी हमारी संस्था जरूरतमंदो को ठंड से बचाव हेतु कंबल उपलब्ध करा रही है, कोई भी व्यक्ति अपने आस पास कोई ऐसा व्यक्ति देखता है जिसे कंबल की आवश्यकता हो तो वह 09669694999, 07974593159, 09522332228, 08839284747 नंबरों पर फ़ोन कर कंबल मंगवा सकता है, वहीं संस्था सदस्य श्रीमती रंजना सिंह ने बताया कि इस वर्ष 100 कंबल वितरण करने लक्ष्य रखा गया है।