छत्तीसगढ़ विघुत कंपनी के नये चेयरमैन बनाये गए अंकित आनंद.. पूर्व में होल्डिंग कंपनी के थे एमडी.

कोरबा : छत्तीसगढ़ राज्य विघुत उत्पादन कंपनी के नये चेयरमैन अंकित आनंद बनाये गए है। पूर्व चेयरमैन सुब्रत साहू को मंत्रालय में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। नये चेयरमैन अंकित आनंद ऊर्जा मंत्रालय के सचिव थे इसके पूर्व विघुत कंपनी होल्डिंग के एमडी भी बनाये गए थे। चेयरमैन रद्दोबदल किये जाने से कोरबा में स्थापित पावर प्लांटों में कार्यरत कर्मचारी और अधिकारियो में हर्ष व्याप्त है।
उनका कहना है कि अंकित आनंद विघुत कंपनी के कार्यशैली व कर्मचारी अधिकारियो के समस्याओं से जुड़े हुए थे। लिहाजा शीघ्र ही समस्याओं का निराकरण किये जाने की सम्भावना है। सूत्रों ने बताया कि राज्य के मुख्य सचिव श्री मंडल के रिटायर्ड होने के बाद छत्तीसगढ़ शासन सचिव के पदों पर रद्दोबदल किया गया है। भारतीय प्रशासनिक अधिकारी अमिताभ जैन को नये मुख्य सचिव बनाया गया है वही अंकित आनंद को छत्तीसगढ़ विघुत कंपनी का नये चेयरमैन बनाये गए है।