जिले में धान खरीदी शुरू.. कई केन्द्रो में नहीं कटे टोकन.. आवश्यकता से कम में मिले बारदाना.

कोरबा : राज्य सरकार के निर्देश पर जिले के 41 समितियों के 49 खरीदी केन्द्रो में धान खरीदी शुरू की गई है। इनमे से दर्जनों केन्द्रो में टोकन नहीं काटे जाने से धान की खरीदने का बोहनी तक नहीं हो पायी है. वही दूसरी ओर समितियों को 21 लाख बारदाने मिल चुके है जबकि आवश्यकता 32 लाख बारदाने की है. हालांकि प्रांरम्भिक चरण में धान खरीदी में बारदाने की कमी नहीं आएगी।
राज्य सरकार ने कोरबा जिले में 1 दिसंबर से धान खरीदी शुरू किया है। किसान धान शासन द्वारा निर्धारित कीमत पर बेच रहे है। इसके लिए जिले में 41 समितियों को जिम्मेदारी दी गई है। इन समितियों की खरीदी केंद्र 49 बनाई गई है। जिले के बरपाली, श्यांग, सहित अन्य केन्द्रो में धान बेचने के लिए टोकन हासिल करने के लिए एक भी किसान सामने नहीं आए है। इसकी वजह से इन केन्द्रो में धान की खरीदी नहीं हो पायी है।
बताया जाता है कि किसानो को धान बेचने के लिए कागजी कार्यवाही पूरा करने में काफी परेशानी हो रही है। किसानो को धान उत्पादन प्रमाण पत्र पटवारी से हासिल करना पड़ रहा है। इस प्रमाण पत्र के आधार पर टोकन दिया जा रहा है साथ ही धान बेचने के लिए राजस्व रिकार्ड व्यवस्था करनी पड़ रही है। महत्वपूर्ण बात यह है कि जिला पाली कोरबा बरपाली (पताढ़ी) केंद्र में धान बेचने के लिए किसान सामने आए है लेकिन उन्हें धान खरीदी के दरमियान पैरादान करने को कहा जा रहा है। सरकार पैरा का इस्तेमाल गोठान में इस्तेमाल करना चाह रही है।