भारतीय मजदूर संघ का हड़ताल से यू टर्न.. नहीं करेंगे हड़ताल का समर्थन.

कोरबा : भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय महामंत्री बिनय कुमार सिन्हा ने आज यहा बयान जारी कर कहा है कि कोयला उद्योग में चार श्रमिक संगठनों की 26 नवंबर को होने वाले हड़ताल में अखिल भारतीय कोयला खदान मजदुर संघ के हड़ताल में शामिल नहीं होंगे, वही दूसरी ओर हड़ताल का आव्हान करने वाले इंटक, एटक, एचएमएस, सीटू ने हड़ताल को सफल बनाने के लिए गेट मीटिंग पर पर्चा का सहारा लिया है वही दूसरी ओर प्रबंधन ने हड़ताल को अवैध घोषित कर दिया है।
इसी दिन देश के दस श्रमिक संगठनों ने देशव्यापी हड़ताल करने का एलान किया है। देश की सर्वाधिक सदस्यता संख्या ट्रेड यूनियन भारतीय मजदुर संघ ने अपने को हड़ताल से अलग कर दिया है. श्रमिक संगठन संघ ने पहले कोयला उद्योग के शेयर बिक्री करने और कमर्शिनिल माइनिंग के खिलाफ हड़ताल करने का चेतावनी दिया था लेकिन संघ ने हड़ताल से यू टर्न लेते हुए संघ ने हड़ताल का समर्थन नहीं किया है। संघ के राष्ट्रीय महामंत्री बिनय कुमार सिन्हा ने आज यहां बताया कि श्रमिक संगठनों की हड़ताल राजनीती से प्रेरित है इससे श्रमिकों को लाभ नहीं मिल पाएगी।