छत्तीसगढ़ : प्रदेश भर में लॉक डाउन रिटर्न की संभावना.. जानिए, क्या कहा स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंह देव ने…

रायपुर : प्रदेश में बढ़ते कोरोना मरीज के कारण पुनः लॉकडाउन लगाए जाने के कयास लगाए जा रहे है, वही दुबारा लॉकडाउन लगाए जाने की बातो को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंह देव ने नकारा है।
उन्होंने कहा कि लॉकडाउन जैसी कोई बात नहीं है लेकिन बढ़ते मरीजों को देखते हुए इस पर चिंतन करना जरुरी, जहा कन्टेंटमेंट जोन की आवश्यकता है वहा शीघ्र कन्टेंटमेंट बनाया जाना चाहिए। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरगुजा जिले के मैनपाट इलाके में तिब्बती समाज के तकरीबन 33 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। उनके कैंप को कन्टेंटमेंट जोन बनाकर उनका इलाज किया जा रहा है।
सिंह देव ने कहा मै सभी अधिकारियो से इस पर चर्चा करता रहता हूँ। सरगुजा कलेक्टर से भी संपर्क करूँगा। आगे उन्होने कहा कि यदि एक क्षेत्र से कई लोग पॉजिटिव निकलते है तो उस क्षेत्र में कन्टेंटमेंट जोन बनाये जाने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य मंत्री ने प्रदेश वासियो से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील किए है।