ChhattisgarhCrimeKORBA LATEST NEWSKORBA LOCAL NEWS
कोरबा में चोरो के हौसले बुलंद.. घर के सामने खड़ी कार को किया पार.. पुलिस कर रही जांच.

छत्तीसगढ़/कोरबा : अज्ञात चोरो द्वारा कार चोरी किए जाने का मामला सामने आया है इस कड़ी में अज्ञात चोरो ने कुसमुंडा थाना अंतर्गत ग्राम बिरदा निवासी राजकुमार कुर्रे की आल्टो कर सीजी 12 एपी 5153 घर के सामने खड़ी थी कल रात कार अज्ञात चोरो ने कार लेकर फरार हो गए।राजकुमार कुर्रे ने इस मामले की रिपोर्ट कुसमुंडा थाने में दर्ज कराई है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि अज्ञात चोरो की पतासाजी की जा रही है। कार चोरी होने के बाद राजकुमार कुर्रे अपने बाइक से चोरो का पीछा किया था लेकिन चोरो ने तेजी से कार लेकर कुसमुंडा की ओर लेकर चम्पत हो गए। राजकुमार कुर्रे उन्हें नहीं पकड़ पाया। उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व गेवरा बस्ती निवासी से अज्ञात चोरो ने स्कॉर्पियो चोरी कर फरार हो गए दूसरी घटना ग्राम बिरदा में हुई है जिसे पुलिस कार्यवाही नहीं कर पायी है।