कोरबा : अतिरिक्त कलेक्टर प्रियंका महोबिया को मिला आईएएस अवार्ड.

कोरबा : जिले के अतिरिक्त कलेक्टर प्रियंका महोबिया को आईएएस अवार्ड मिला है इसके अलावा प्रदेश के अन्य छः डिप्टी कलेक्टर को आईएएस अवार्ड मिला है।
छत्तीसगढ़ के 21 प्रशासनिक अधिकारियों को आईएएस अवार्ड दिए जाने की सिफारिश केंद्र सरकार से की गई थी इनमे से सात डिप्टी कलेक्टरों को आईएएस अवार्ड मिला है इनमे कोरबा जिले के अतरिक्त कलेक्टर प्रियंका महोबिया भी शामिल है जिन सात डिप्टी कलेकटरो को यह अवार्ड मिला है वे सभी 2005 बैच के अधिकारी है। डीपीसी के बाद उनका चयन किया गया है, हालांकि अवार्ड चयन के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने 21 अधिकारियों का नाम केंद्र सरकार को भेजा था इनमे तीन वरिष्ठ अधिकारी का नाम भी शामिल था, लेकिन गोपनीय चरित्रावली के आधार पर उन्हें अवार्ड नहीं मिल पायी। छत्तीसगढ़ के सात डिप्टी कलेक्टरो में जयश्री जैन, प्रियंका महोबिया, डॉ.फरिहा आलम, दीपक कुमार अग्रवाल, तुलिका प्रजापति, चंदन त्रिपाठी और रोक्तिमा यादव के नाम शामिल है।