Entertainment
वीडियोः रणबीर कपूर ने बनगंगा में विसर्जित कीं पिता ऋषि कपूर की अस्थियां..

बॉलिवुड के वेटरन ऐक्टर ऋषि कपूर का बीते 30 अप्रैल को निधन हो गया था। अब रणबीर कपूर ने अपने पिता ऋषि कपूर की अस्थियां मुंबई की बनगंगा में विसर्जित की हैं। अस्थि विसर्जन के वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। बॉलिवुड फोटोग्राफर्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऋषि कपूर के अस्थि विसर्जन की वीडियोज और फोटोज शेयर किए हैं। इनमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अयान मुखर्जी के अलावा अन्य लोग भी नजर आ रहे हैं।