Crime
लॉकडाउन के बीच जोखिम उठाकर घर के लिए निकली महिला.. रात बिताने ने स्थानीय स्कूल का लिया शरण.. गैंगरेप की हुई शिकार.

राजस्थान/सवाई माधोपुर : लॉकडाउन के बावजूद जोखिम लेकर अपने घर के लिए निकली एक महिला गैंगरेप का शिकार हो गई। पीड़ित महिला ने पैदल ही अपने घर का रुख किया था। एक गांव में पहुंचने पर उसने रात बिताने के लिए स्थानीय स्कूल में शरण ली थी। जानकारी के मुताबिक स्कूल में मौजूद एक कर्मी ने उसे रात बिताने की अनुमति दे दी। लेकिन आधी रात कुछ अज्ञात लोगों ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। पीड़ित महिला ने स्थानीय थाने में आपबीती सुनाते हुए आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।