ChhattisgarhCorona Update
BREAKING : कटघोरा के 2 और मरीज हुए स्वस्थ.. सीएम ने ट्वीट कर दी जानकारी.. शेष 5 का इलाज जारी.

छत्तीसगढ़ के लिए एक और राहत भरी खबर आई है बताया जा रहा है कि दो और कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ गए हैं। इनका दो बार का रिपोर्ट नेगेटिव आया है जिसकी जानकारी सीएम ने ट्वीट कर दी है इन्हें आज डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। बाकी 5 का इलाज चल रहा है जिनकी स्थिति भी लगभग सही बताई जा रही है डिस्चार्ज हुए ये दोनों मरीज कोरबा के कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के हैं।
एक अच्छी ख़बर। कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से 2 लोग और स्वस्थ हो गए हैं जिन्हें आज डिस्चार्ज किया जा रहा है।
अब AIIMS में हाल ही में पॉजिटिव पाए गए स्वास्थ्य सेवक सहित कुल 5 मरीज भर्ती हैं।
आशा है कि वे भी जल्द स्वस्थ होकर घर वापस लौटेंगे।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) April 25, 2020