मुंबई पुलिस ने फिल्मी अंदाज में लोगों से की लॉकडाउन का पालन करने की अपील, गली ब्वॉय का पोस्टर साझा कर लिखी ये बात..

INN24:कोरोना वायरस की वजह से पूरे भारत में लॉकडाउन लागू है। इस लॉकडाउन में डॉक्टर्स के अलावा तमाम पुलिसकर्मी दिन-रात लोगों की सुरक्षा के लिए मेहनत कर रहे हैं। सोशल मीडिया के जरिए भी पुलिस देश की जनता को इस लॉकडाउन में बेवजह घर से न निकलने की अपील कर रही है। मंगलवार को मुंबई पुलिस ने बेहद खास अंदाज में लोगों से लॉकडाउन के बीच घर से न निकलने की अपील की है।
Abort mission. We repeat – Abort Mission! #StayHome #StaySafe pic.twitter.com/vmZkFTXDbG
— Mumbai Police (@MumbaiPolice) April 21, 2020
दरअसल, मुंबई पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री आलिया भट्ट की सुपरहिट फिल्म गली ब्वॉय का एक पोस्टर साझा किया। इस पोस्ट में आलिया भट्ट मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर पर मुंबई पुलिस ने बेहद मजेदार कैप्शन लिखा।
तस्वीर के कैप्शन में लिखा, ‘वो फेस है, जब वह कहता है कि मैं लॉकडाउन में बाहर जाता हूं।’ इस कैप्शन के जरिए पुलिस ने लोगों से घर में रहने की अपील की है। सोशल मीडिया पर मुंबई पुलिस का ये ट्वीट काफी वायरल हो रहा है। तमाम सोशल मीडिया यूजर्स और आलिया-रणवीर के फैंस भी इस ट्वीट को काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।