दस साल की भतीजी से दुष्कर्म में फूफा गिरफ्तार.. बुआ ने कराई एफआईआर.

देहरादून के डालनवाला क्षेत्र में शनिवार को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। आरोप है कि फूफा ने 10 साल की भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले कुछ लोगों ने चौकी पहुंचकर अपना विरोध भी जताया था।
दुष्कर्म की यह घटना 15 अप्रैल की बताई गई है। शुक्रवार रात पुलिस को किसी माध्यम से ये जानकारी मिली थी। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की थी। बच्ची से बात कर पुलिस ने आरोपी फूफा को हिरासत में ले लिया था।
तहरीर न मिलने के कारण मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था। शनिवार को कुछ लोंगो ने पुलिस चौकी जाकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके बाद बच्ची की बुआ ने अपने पति के खिलाफ यौन शोषण का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने बाद में आरोपी का चालान कर दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने बच्ची को धमकाया था, जिससे वह दहशत में आ गई थी। पीड़िता मूल रूप से गढ़वाल की रहने वाली है। लॉकडाउन से पहले बुआ उसे अपने घर ले आई थी।