कोरोना के साथ जारी जंग में उतरीं अकलतरा नगर पालिका अध्यक्ष.. लोगों को घर घर जा कर किया फेस मास्क व सेनेटाइज़र का वितरण.

छत्तीसगढ़/अकलतरा : कोरोना के इस महामारी से बचाव हेतु सुरक्षा जरुरी है इस कारण क्षेत्रीय विधायक के नेतृत्व में अकलतरा नगर पालिका की अध्यक्ष श्रीमती शान्ति भारते जी द्वारा नगर पालिका के सभी 20 वार्ड में घर घर जा मास्क व सेनेटाइज़र का वितरण किया जा रहा है।
कोरोना वायरस संक्रमण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए क्षेत्रीय विधायक सौरभ सिंह के नेतृत्व में नगर पालिका अध्यक्ष शान्ति भारते नगर पालिका के सभी वार्डों में लोगों के बीच जाकर मास्क व सेनेटाइज़र वितरित किए, साथ नगर पालिका अध्यक्ष जी ने नागरिकों को व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने व कोरोना से घबराए नहीं व नियमित हाथ धोने की अपील की। महामारी में पूरे देश में अनाज पहुँचाने में हमारे मदद कर रहे है हमालों को भी उन्होंने उनके कार्यस्थल पर जा कर उन्हें मास्क व सेनेटाइज़र वितरण किया व उन्हें शोसल डिस्टेंसिंग पालन करते हुए कार्य करने का निवेदन किया साथ ही उन्होंने क्षेत्र के नागरिकों से कहा की इस आपदा से घबराने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि नगर पालिका अकलतरा द्वारा कोरोना के संक्रमण को रोकने व्यापक प्रबंध किए गए हैं। जिला प्रशासन व क्षेत्रीय विधायक के मार्गदर्शन में नगर पालिका, पुलिस व स्वास्थ्य का पूरा अमला सतर्क है। इसलिए डरने घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है, बस उन्होंने क्षेत्र के नागरिकों से व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने का आग्रह किया।
संवाददाता : अविनाश सिंह