कटिहार पुलिस की दरियादिली.. फलका के दलित बस्तियों में बांटे भोजन पैकेट

बिहार/कटिहार : लॉक डाउन के दौरान लोग अपने घरों से नहीं निकल पा रहे है। रोज कमाने खाने वाले गरीब मजदूरों के समक्ष रोजी रोटी गंभीर समस्या बनी हुई है। ऐसे में पुलिस वाले दरियादिली दिखा रहे है।
बुधवार को पुलिस की एक ऐसी ही दरियादिली कटिहार जिले के फलका थाना क्षेत्र मलीन बस्तियों में देखने को मिली। कटिहार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रमन कांत झा ने फलका पुलिस व स्थानीय समाजसेवियों के साथ थाना क्षेत्र सोहथा दक्षिण व सोहथा उत्तरी पंचायत के वार्ड संख्या- 5 और 14 स्थित महादलित टोला में चार सौ गरीब निःसहाय के बीच पका पकाया फ़ूड(भोजन) पैकेट बांटा गया। पुलिस के इस दरियादिली की क्षेत्र में लोग खूब सराहना कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार कटिहार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमरकांत झा एवं फलका थानाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार राय के द्वारा निज कोष से करीब चार सौ असहाय व जरुरतमंद परिवारों के बीच घर -घर जाकर एक वक़्त का फ़ूड(भोजन) पैकेटों का वितरण किया गया। इस दौरान उनके साथ स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि अब्दुल जब्बार, समाजसेवी संजय झा व चंदन चौधरी आदि ने भी विरतण में खूब सहयोग किया।
इस दौरान महादलित टोला के कुंती देवी,गीता देवी,बिरमा देवी,प्रतिमा देवी, कारी देवी,मोसमात मखिया,सभापति ऋषि, फुलेश्वर ऋषि,रामलगन ऋषि, शंकर ऋषि,पूरन ऋषि,नागेश्वर ऋषि,मोसमात मखिया,आदि ने बताया कि लॉकडाउन और महामारी के भय से घरों में रहने व मेहनत – मजदूरी नहीं करने के कारण आर्थिक तंगी एवं घरों में राशन खत्म होने से सभी गरीब मजदूर परिवारों के बीच भूखे पेट सोने की नौबत आ गई है। ऐसे में पुलिस के द्वारा इन दोनों महादलित बस्तियों में करीब चार सौ भोजन पैक्ट का वितरण किया गया। गाँव वाले पहले पुलिस की गाड़ी देख भाग खड़े हुवे थे। लेकिन जब पुलिस द्वारा घर राहत पैकेट वितरण शुरू हुआ तब लोगों के खुशी का ठिकाना नहीं था। लोगों का कहना था पुलिस उनके लिए फरिश्ता बनकर आया है।
क्या बोले पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी
महामारी के कारण लॉक डाउन को लेकर गरीब घरों में परेशानी है, इसलिए फलका पुलिस के नेतृत्व में मदद की मुहिम चलाई गई जो काबिले तारीफ। वर्तमान समय में समाजसेवी व जनप्रतिनिधियों को जरूरतमंदों के मदद के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने बताया इस विकट परिस्थितियों में छोटी सी मदद बहुत बड़ी सेवा है। उन्होंने लॉक डाउन का पालन करते हुवे लोगों को घरों में रहने की भी अपील किये।