कुसमुंडा : जागृति महिला मंडल द्वारा घर घर जाकर मास्क, साबुन और सेनेटाइजर का किया गया वितरण.. लोगो को लॉक डाउन का पालन करने की दी जा रही सलाह.
जागृति महिला मंडल की अध्यक्षा वरिंदरजीत कौर का कहना है कि उनकी पूरी महिला मंडल की टीम इस वैश्विक महामारी से लोगो को बचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

छत्तीसगढ़/कोरबा : कोरोना महामारी की इस आपदा में मानव जीवन को सुरक्षित रखने महिलाएं भी बढ़ चढ़ कर सामने आ रहीं है। कुसमुण्डा अंतर्गत विकास नगर की जागृति महिला मंडल गठन के बाद से ही हर तरह के समाज सेवी कार्य करती आई है, इसी कड़ी में कोरोना आपदा के समय विकास नगर की बस्तियों में जाकर गरीब परिवारों को मास्क, साबुन व सेनेटाइजर बांटने का कार्य कर रही है।
जागृति महिला मंडल की अध्यक्षा वरिंदरजीत कौर का कहना है कि उनकी पूरी महिला मंडल की टीम इस वैश्विक महामारी से लोगो को बचाने के लिए प्रतिबद्ध है, जिस समाज सेवा के लिए उन्होंने महिला मंडल बनाया था उसकी अब अग्नि परीक्षा है, ऐसे में वे अधिक से अधिक लोगो तक पहुंच रहीं है। सभी को बचाव के समान के साथ-साथ कोरोना से बचने एक दूसरे से सामाजिक दूरी का पालन करने, लगातार साबुन से हाथ धोने और लॉक डाउन में घर पर ही रहने की आवश्यक सलाह दे रही है।
संवाददाता : ओम गभेल