Entertainment
आरोपी ने महिला के साथ किया दुष्कर्म फिर की हत्या.. खेत मे मिला अर्धनग्न अवस्था मे शव.
थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने का लग रहा है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

यूपी में हरदोई जिले के एक गांव में 40 वर्षीय महिला शनिवार को दिन में ईंधन के लिए लकड़ी बीनने निकली थी। इसके बाद वापस न लौटने पर परिजनों ने महिला की तलाश शुरू की। रविवार सुबह गांव से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर एक खेत में महिला का शव मिला। शव अर्धनग्न अवस्था में था और साड़ी से ही मुंह दबाकर हत्या की गई थी। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने का लग रहा है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।