छत्तीसगढ
*2 अप्रैल को हनुमान मंदिर ठाकुर देव मोहल्ला लवसरा मे मनाया जायेगा हनुमान प्रकट उत्सव*
पूजन हवन सुन्दर कांड पाठ एवं भंडारे का होगा भव्य आयोजन_ आकाश साहू

सक्ती: : आगामी 2 अप्रैल 2026 को जिला मुख्यालय के नया बाराद्वार तहसील के ग्राम लवसरा मे हनुमान प्रकट उत्सव का भव्य आयोजन किया जायेगा जो की विगत कई वर्षो से किया जा रहा है उपरोक्त जानकारी देते हुए आयोजक समिति के सदस्य एवं धर्म प्रेमी आकाश साहू ने बताया की हनुमान जन्मोत्सव के दिन दोपहर से पूजन हवन सुन्दर कांठ पाठ एवं भंडारे का भव्य आयोजन हनुमान जी की कृपा से आयोजित किया जायेगा जिसमे उन्होंने समस्त मित्रो साथियों एवं आस पास के धर्म प्रेमियों राम रामायण भक्तो को अपने इष्ट मित्रो परिवार जनों सहित सादर आमंत्रित किया एवं प्रभु हनुमान जी का पूजन हवन सुन्दर कांठ पाठ मे सम्मिलित हो कर अपने आपको पुण्य के लाभ प्राप्त करने आग्रह किया है एवं सभी को हनुमान जन्मोत्सव की बधाई एवं शुभकामनायें भी प्रेषित किया है





