Chhattisgarh

कुसमुंडा में 23 मार्च शहीदी दिवस पर भगत सिंह,सुखदेव और राजगुरु को याद कर दी गई श्रद्धांजलि

कुसमुंडा में 23 मार्च शहीदी दिवस पर भगत सिंह,सुखदेव और राजगुरु को याद कर दी गई श्रद्धांजलि

 

श्री राम हनुमत सेवा समिति कुसमुंडा के तत्वाधान में अमर शहीद भगत सिंह ,सुखदेव और राजगुरु जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना देश की आजादी के लिए अपनी जान की परवाह किए बिना अंग्रेजों से लड़ाइयां लड़ी उन्होंने कभी भी ये नहीं सोचा कि देश की आजादी के लिए इस में हमारी जान भी जा सकती है अंग्रेजों द्वारा हमें कड़ी सजा दी जा सकती है।

    अपनी मातृ भूमि भारत मां से अंग्रेजों के अत्याचार खिलाफ लड़ाइयां लड़ी और एक दिन पकड़े जाने अंग्रेजों द्वारा 23 मार्च को हमारे देश सपूतों को उन गोरे अत्याचारियो ने तीनों भारत माता के सपूतों को फांसी दे दी ।

       देश के लिए अपनी जान की कुर्बानी देने वाले वीर शहीदों को अंतर्मन से श्रद्धांजलि देते हुए लोगों ने नमन किया ।इस अवसर पर सर्वप्रथा उन वीर सपूतों को याद करते हुए वंदे मातरम गीत के साथ पुष्पांजलि अर्पित किया गया तत्पश्चात पार्षद श्रीमती आशा साहू जी के गरिमा मय उपस्थिति में क्रमशः रामशरण साहू ,श्रीमती पुष्पा देवांगन,श्रीमती पिंकी सिंह ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया इस अवसर पर पार्षद श्री मति आशा साहू जी श्री शिव शनि मंदिर के पुजारी पंडित आशीष महाराज जी एवं वरिष्ठ समाज सेवी श्रीमती सुनीता पाटले जी,एवं श्रीमती मंदिरा करकेटा द्वारा उन क्रांति वीरों द्वारा आजादी के लिए किए किए गए अनुकरणीय कार्यों का उल्लेख तथा उनके द्वारा आजादी के लिए दिए गए योगदान को अक्षुण्य बनाए रखने पर जोर दिया गया।

    शहीद नमन दिवस के इस भावपूर्ण कार्यक्रम के देश भक्ति गीत और कार्यक्रम के व्यवस्था में श्री राम हनुमत सेवा समिति कुसमुंडा के सर्व श्री श्रवण साहू,योगेश साहू,कन्हैया यादव, कुलदीप साहू,लगन दास,यशु महंत ,हर प्रसाद देवांगन, रामफल महतो ,लाल बहादुर राठौर ,कुंजल गोसाई,सोम रजक, राजेश्वर जायसवाल एवं मंदिर के पुजारी पंडित आशीष महाराज जी के परिवार अनुकरणीय सहयोग प्रदान किया गया।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026