ChhattisgarhKorba
कटघोरा विधायक बाता स्कूल के वार्षिक उत्सव और सलोरा में आयोजित भागवत कथा में हुए शामिल
कटघोरा विधायक बाता स्कूल के वार्षिक उत्सव और सलोरा में आयोजित भागवत कथा में हुए शामिल

कोरबा – जिले के कटघोरा विधान सभा अंतर्गत ग्राम बाता पंचायत के जय भारत इंग्लिश मीडियम स्कूल में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि कटघोरा विधायक प्रेम चंद पटेल शामिल हुए,उन्होंने स्कूली बच्चों के उज्वल भविष्य की कामना करते हुए स्कूल प्रबंधन द्वारा आयोजित सांस्कृतिक व ऊर्जावर्धक कार्यक्रम के लिए बधाई प्रेषित की। इसके अलावा विधायक ग्राम सलोरा में आयोजित भागवत कथा कार्यकम में पहुंचे जहां उन्होंने ग्राम वासियों संग भागवत कथा का श्रवण किया। उस अवसर पर विधायक संग विधायक प्रतिनिधि संतोष राठौर भी उपस्थित रहे।





