1
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow
11
previous arrow
next arrow
20
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow
छत्तीसगढ

140 जोड़ें बंधे दाम्पत्य सूत्र में, मुख्यमंत्री ने नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद*

मुख्यमंत्री सक्ती जिला के हसौद में आयोजित सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम में हुए शामिल*

सक्ती:: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज 11 दिसम्बर को सक्ती जिले के प्रवास पर पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री साय के मुख्य आतिथ्य में आज मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत विकासखण्ड जैजैपुर अंतर्गत हसौद में 140 जोंड़े परिणय सूत्र में बंधे। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी वर-वधुओं को दाम्पत्य सूत्र में बंधने पर बधाई दी और उनके सुखद जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने सभी वर-वधुओं को अपने माता-पिता की तरह सास-ससुर का भी सम्मान करने, परेशानियों की स्थिति में संयम रखते हुए मिलकर आगे बढने तथा हर सुख -दुःख में एक दूसरे का साथ देने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य गरीब, जरूरतमंद और निराश्रित परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है, ताकि शादी के समय होने वाले आर्थिक बोझ को कम किया जा सके, फिजूलखर्ची और दहेज प्रथा को रोका जा सके, और सामाजिक समानता व लड़कियों के सम्मान को बढ़ावा मिले। यह योजना विवाह के लिए जरूरी घरेलू सामान और सामूहिक विवाह के खर्चों के लिए वित्तीय मदद देती है, साथ ही लड़कियों की शिक्षा और 18 वर्ष की आयु पूरी करने पर जोर देती है।

*प्रत्येक जोड़े के विवाह में सरकार द्वारा खर्च की जाती है 50 हजार रूपये*

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत प्रत्येक जोड़े के विवाह में राज्य सरकार द्वारा 50 हजार की राशि खर्च की जाती है। पहले यह राशि 25 हजार थी, जिसे बढ़ाकर 50 हजार कर दिया गया है। इनमें 36 हजार रुपए की उपहार और परिवहन राशि का चेक मुख्यमंत्री ने नव विवाहित जोड़ों को सौंपा। शेष राशि से वर और वधू दोनों के लिए आभूषण, श्रृंगार, वस्त्र एवं अन्य सामग्री प्रदान किए गए। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब, पूर्व विधायक श्री निर्मल वर्मा, पूर्व विधायक श्री खिलावन साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती द्रौपदी कीर्तन चंद्रा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कमल किशोर पटेल, जिला पंचायत सदस्य श्री आयुष शर्मा, श्री टिकेश्वर गवेल, श्रीमती संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव, बिलासपुर संभाग आयुक्त श्री सुनील कुमार जैन, आई जी श्री संजीव शुक्ला, कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो, एसपी श्री प्रफुल्ल ठाकुर, जिला पंचायत सी ई ओ श्री वाशु जैन, सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, संबंधित अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में वर-वधु के परिजन उपस्थित थे।

Mahendra Karsh Bureau

Political Correspondent Mahendra Karsh is a correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political,local crime, trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News and crime Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all political coverage and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: mkkarsh947@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026