FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

14 साल की छात्रा ने फंदे से लटकर दी जान, घर में युवक ने की थी रेप की कोशिश,शोर मचाने पर भाग गया था आरोपी

बिलासपुर में 14 साल की स्टूडेंट से रेप की कोशिश और उसे आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। छात्रा के फांसी लगाकर आत्महत्या के इस केस की पुलिस ने जांच की, तब पता चला कि युवक उसके घर में घुसकर उसके साथ गंदा काम करने का प्रयास किया था, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामला कोटा थाना क्षेत्र का है।

टीआई दिनेश चंद्रा ने बताया कि कोटा क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय लड़की स्कूल में पढ़ती थी। चार दिन पहले वह अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जानकारी मिलने पर पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। इस केस की जांच के दौरान लड़की के परिजन से पूछताछ करने पर पता चला कि पीरपारा निवासी मनीष नेताम (20) पिता घासीराम लड़की पर बुरी नीयत रखता था और उसे परेशान करता था। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी मनीष के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस की जांच में यह बात भी सामने आई है कि आरोपी युवक घटना के दिन लड़की को अकेली पाकर उसके घर में घुस गया था। इस दौरान उसने लड़की के साथ जबरदस्ती रेप करने का प्रयास किया। लड़की के चिल्लाने और शोर मचाने के बाद आरोपी युवक भाग गया था। लेकिन, इस घटना के बाद छात्रा गहरे सदमे में आ गई, जिसके बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

बताया जा रहा है कि आरोपी युवक मनीष को घर में घुसकर बहन के साथ जबरदस्ती करते छोटे भाई ने देखा था, जिसके बाद लड़की ने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। उसके पिता जब घर पहुंचे, तब लड़की के छोटे भाई ने म बहन के साथ गलत हरकत करने की जानकारी दी। इसी आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़कर पूछताछ की, तब नाबालिग लड़की को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला सामने आया।

लड़की के परिवार वालों ने बताया कि आरोपी मनीष टैक्टर चलाता है। वह लड़की को स्कूल आते-जाते हमेशा परेशान करता था। घटना के दिन वह मौका पाकर घर में घुस गया और गलत काम करने का प्रयास किया। लेकिन, उनकी बेटी पर इसका गहरा सदमा लगा, जिसके कारण वह खुदकुशी करने के लिए मजबूर हो गई।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *