
कुसमुंडा में 100 से अधिक मजदूरों ने थामा बीएमएस संगठन का हाथ..

कोरबा – भारतीय मजदूर संघ (BMS) कुसमुंडा क्षेत्र में पिछले 20 वर्षों से प्रथम स्थान पर काबिज़ है तथा सबसे ज़्यादा कर्मचारियों का भरोसा संगठन में रहता है। वर्तमान समय में कुसमुंडा की समस्याओं के निदान हेतु सबसे बड़ी संगठन बीएमएस में अपना भरोसा दिखाते हुए रजनीश मिश्रा के साथ लगभग 100 के संख्या में HMS संगठन छोड़ BMS संगठन का दामन थामे। इसके साथ ही नए भू-विस्थापित कर्मचारियों का नेतृत्व करते हुए अमित 70 कर्मचारियों के साथ संगठन में प्रवेश किए। इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुजीत ABKMS महामंत्री सुजीत सिंह,यूनियन के अध्यक्ष हिरेन चन्द्रा महामंत्री रंजय सिंह, टिकेश्वर राठौर,संजय सिंह की उपस्थिति रही ,कार्यक्रम का संचालन और सफल बनाने में अमिया मिश्रा एवं कुसमुंडा क्षेत्र के समस्त पदाधिकारियों का विशेष योगदान रहा।





