1
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow
11
previous arrow
next arrow
20
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow

10वीं के छात्र को जिंदा जलाया, हमलावरों ने पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग

आंध्र प्रदेश के बापटला जिले में शुक्रवार को एक क्रूर घटना देखने को मिली है। यहां एक 10वीं के छात्र की जलाकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान उप्पल अमरनाथ के रूप में की गई है जिसकी आयु 15 वर्ष बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि 10वीं के छात्र को पेट्रोल छिड़कर जला दिया गया जब वह ट्यूशन पढ़ने के लिए जा रहा था। इस दौरान चार हमलावरों ने उसपर हमला कर आग के हवाले किया। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक गंभीर अवस्था में छात्र को गुंटूर के सरकार अस्पतालों में भर्ती किया गया। यहां इलाज के दौरान छात्र ने अपना दम तोड़ दिया।

क्या है पूरा मामला 

दरअसल पूरा मामला चेरुकुपल्ली मंडल (ब्लॉक) के राजावोलु गांव का है। यहां जब ट्यूशन पढ़ने के लिए छात्र अपने साइकिल से जा रहा था। इस दौरान चार हमलावरों ने उसे कथित तौर पर रोका और उसपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दिया। लड़के की चीख-पुकार सुनकर जब लोग वहां पहुंचे तो गंभीर अवस्था में छात्र को गुंटूर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान छात्र ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। अस्पताल ले जाते वक्त छात्र ने आरोपी हमलावर का नाम वेंकटेश्वर रेड्डी बताया। छात्र ने कहा कि उसपर हमले का जिम्मेदार यही है।

बहन की छेड़खानी से परेशान था छात्र

मृतक छात्र के दादा रेड्डैया का कहना है कि अमरनाथ नाम का एक लड़का मृतक के बहन को परेशान कर रहा था। बहन को परेशान करने के कारण उसका भाई परेशान था। अमरनाथ जिस कॉलेज में पढ़ता था उसी कॉलेज में मृतक की बहन पढ़ती थी। मृतक ने इसका विरोध भी किया था। कई बार अमरनाथ को मृतक के आसपास घूमते हुए भी देखा गया था। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें लग चुकी हैं।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *