FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर निकली जागरूकता रैली…

कलेक्टर ने हर घर तिरंगा फहराने दिलाया शपथ

जिला रिपोर्टर उदय मधुकर 

हर घर तिरंगा अभियान के तहत सक्ती जिला के पंचायत विभाग के द्वारा जिला कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के अगुवाई में मोटर साइकिल जागरूकता रैली निकाली गई।

स्वामी आत्मानंद स्कूल, सक्ती से प्रारंभ हुई मोटर साइकिल रैली में कलेक्टर के साथ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वासु जैन (आई ए एस), उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल, सांसद प्रतिनिधि रंजन सिन्हा, जिला पंचायत सदस्य आयुष शर्मा,जनपद अध्यक्ष नीतू ऋषि राय, उपाध्यक्ष बंशीधर खांडे, जनपद सदस्य राजू राठौर सहित जनपद पंचायत से जुड़े जन प्रतिनिधि_ कर्मचारी, विहान समूह की महिलाएं तथा ग्रामीणजन शामिल हुए।

नगर के प्रमुख मार्ग से होते हुए रैली प्राथमिक शाला सोठी पहुंची जहां जिला पंचायत सदस्य विद्या सिदार एवं सरपंच अशोक यादव के साथ विद्यालय परिवार ने रैली का अगवानी किया। पश्चात जागरूकता रैली बोईरडीह विद्यालय तक पैदल रवाना हुई जहां ग्रामीणजनों के साथ विद्यालय परिवार की छात्राओं ने रैली का स्वागत नृत्य के द्वारा स्वागत किया गया।

हर घर तिरंगा कार्यक्रम के समापन स्थल पर अभ्यागतों के द्वारा भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलन कर पूजन किया गया तथा छात्राओं के द्वारा बनाए गए रंगोली के प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने उपस्थित लोगों को हर घर तिरंगा फहराने हेतु शपथ ग्रहण कराया तथा शपथ पट्टिका में अभ्यागतों के साथ उपस्थित सभी लोगों ने हस्ताक्षर कर तिरंगा फहराने का संकल्प लिया। इन पलों में कार्यक्रम का संचालन उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने किया तो वहीं प्रीति पवार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत शक्ति ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026