FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
NATIONALअपराध

हथियारबंद बदमाशों ने दुकान से दिनदहाड़े 15 लाख के गहने-नकदी लूटी, LIVE वीडियो

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के तुर्की थाना क्षेत्र में बदमाशों ने शनिवार को एक आभूषण दुकान में धावा बोलकर 15 लाख रुपए के आभूषण और नकद लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। बताया जा रहा है कि सकरी चौक के पास स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान में छह की संख्या में आए अपराधियों ने धावा बोल दिया। सबने अपने चेहरे ढंक रखे थे।

बड़े-बड़े होर्डिंग्स विज्ञापन बोर्ड बिना अनुमति के लगाए तो भरना होगा जुर्माना

घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए भाग गए। कहा जा रहा है कि वे दो बाइक पर सवार होकर आए थे और घटना को अंजाम देने के बाद वैशाली की ओर निकल गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर तुर्की थाने की पुलिस टीम पहुंची और जांच में जुट गई। ग्रामीण एसपी विद्या सागर भी घटनास्थल पर पहुंचे और तहकीकात की।

उन्होंने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। जानकारी के अनुसार, पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

छत्तीसगढ़ में कहीं गिरे ओले, कहीं हुई बारिश और कहीं चल रही तेज आंधी

दुकानदार विकास कुमार ने बताया कि दुकान में घुसते ही अपराधियों ने पहले हथियार के बल पर उन्हें कब्जे में ले लिया और फिर लॉकर से जेवरात और नगद लेकर भाग गए। कुल 15 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। सभी बदमाशों की उम्र करीब 20 से 25 साल के बीच होगी। वे टी-शर्ट और जींस में थे। इस मामले की जांच और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। पुलिस इस मामले को लेकर आसपास के जिलों में भी छापेमारी कर रही है। उल्लेखनीय है कि मुजफ्फरपुर में हाल ही में एक किराना दुकान और एक थोक दवा कारोबारी के यहां भी लूटपाट हो चुकी है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026