स्वतंत्र महिला मंडल ने मनाया सावन उत्सव,प्रभासनी बनी सावन क्वीन….

कोरबा – प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी क्षेत्र की समाजसेवी, सक्रिय महिला मंडल स्वतंत्र महिला मंडल आदर्श नगर कुसमुंडा द्वारा बीते शनिवार को सावन उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र की गृहणी महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस भव्य आयोजन में श्रीमती प्रभासनी जी को सावन क्वीन की खिताब हासिल हुआ जिसमे उन्हें महिला मंडल की ओर से प्रोत्साहन राशि 501 से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्वतंत्र महिला मंडल की अध्यक्षा मंजू निराला, उपाध्यक्ष पिंकी प्रजापति, सचिव स्नेहा सिंह, कोषाध्यक्ष अनुपमा सिंह, संस्कृति विभाग से यशोदा बिट्ट, मीडिया प्रभारी किरण कवर के सतग जगमति कुजूर, राधा कश्यप, लक्ष्मी गुप्ता, शैल वैष्णव, रानी तिवारी, पिंकी, ममता मिश्रा, संगीता महतो, रानी यादव, शारदा विश्वकर्मा, सुनीता चौबे, चम्पा सिंह, निधि गुप्ता, संगीता तिवारी आदि मौजूद थे।