स्कूली बच्चों ने कुसमुंडा थाने का किया भ्रमण,पुलिस ने अपराधों से जुड़ी साझा की जानकारी
सतपाल सिंह

स्कूली बच्चों ने कुसमुंडा थाने का किया भ्रमण,पुलिस ने अपराधों से जुड़ी साझा की जानकारी
कोरबा जिला के कुसमुंडा थाने से एक सकारात्मक और जागरूकता से जुड़ी खबर सामने आई है, जहां स्कूली छात्र-छात्राओं ने पुलिस थाना पहुंचकर पुलिस की कार्यप्रणाली को करीब से जाना। जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर कुसमुंडा थाना में यह विशेष शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों को न सिर्फ पुलिस के दैनिक कार्यों से परिचित कराया, बल्कि कानून व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत जानकारी भी दी। इस दौरान बच्चों को एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया और उसके बाद की कार्रवाई के बारे में समझाया गया। विद्यार्थियों ने थाना परिसर, बंदीगृह, कंट्रोल रूम के बारे में भी जानकारी हासिल की। साथ ही पुलिस अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को मानव तस्करी, पॉक्सो एक्ट और सोशल मीडिया से जुड़े अपराधों के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी। यातायात नियमों का पालन करने का संदेश भी दिया गया।





