Chhattisgarh

सेजस के विद्यार्थियों को मिला लोकतंत्र के माध्यम से प्रतिनिधि चुनने का अवसर. बैलेट पेपर से कराई गई चुनाव प्रक्रिया.


तोकापाल inn24 ( रविंद्र दास) लोकतंत्र का महत्व संपूर्ण भारत में है। लोकतंत्र को प्रायोगिक तरीके से विद्यार्थी समझें इसी उद्देश्य से स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तोकापाल में विद्यार्थियों के प्रतिनिधियों का चुनाव बैलट पेपर के माध्यम से विद्यार्थियों के द्वारा किया गया। कक्षा सातवीं से 12वीं तक कुल 300 से अधिक विद्यार्थियों ने अपने प्रतिनिधियों का चुनाव किया। चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया अब परिणाम की बारी है।
इस चुनाव प्रक्रिया में नामांकन, नाम वापसी, प्रतीक चिन्ह का आवंटन, निर्धारित समय सीमा में प्रचार, बूथ में मतदान, महिला पुरुष की अलग-अलग लाइन, बाएं हाथ की तर्जनी पर अमिट स्याही जैसा निशान, आदि सारी व्यवस्था बनाई गई थी। इस सारे विद्यार्थियों ने प्रयोग तरीके से जाना और समझा।
चुनाव की प्रक्रिया में रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में संस्था के प्राचार्य विधु शेखर झा थे। नोडल ऑफिसर के रूप में उप प्राचार्य ईरम रहीम एवं श्रीदेवी सिंह थे। बूथ क्रमांक एक के पीठासीन अधिकारी अर्पणा सिंह मतदान अधिकारी क्रमांक एक लता जोशी एवं अधिकारी दो तनय घोष थे।
बूथ क्रमांक 2 में पीठासीन अधिकारी राजीव सिंह तथा मतदान अधिकारी नीलम भास्कर सरिता यादव थे। बूथ की व्यवस्था में सोनाक्षी मजूमदार स्वाति लवंग थी। कंप्यूटर व्यवस्था में काजल यादव थी।
अन्य व्यवस्था एवं शाला संचालन में नीता शुक्ला ज्योत्सना कश्यप मोहनीश पांडे प्रीति साइमन मानसी बघेल महेश सोनी लेसिना देवांगन एवं जयदेव मौर्य की भूमिका सराहनीय थी।
75% से अधिक विद्यार्थियों ने बैलट पेपर से हुए चुनाव में सक्रियता पूर्वक अपनी भागीदारी दी। इसमें विभिन्न पदों के लिए चुनाव हुआ जिम हेड गर्ल के रूप में छबीला कश्यप सृष्टि शर्मा एवं तृषा ठाकुर के बीच मुकाबला है। हेड बाय के रूप में इंद्रेश कुमार विश्वकर्मा पृथ्वी नाग एवं समग्र जैन के बीच मुकाबला है।
स्पोर्ट्स कैप्टन में बालक वर्ग में देवेंद्र यादव सक्षम जैन एवं श्रवण सेठिया ने अपनी किस्मत आजमाई है। स्पोर्ट्स कैप्टन बालिका वर्ग में पांच लोगों के बीच मुकाबला है। जिसमें डिंपल दास, ईश्वरी,सलिना कश्यप श्रुति बघेल एवं सोनी मौर्य के बीच मुकाबला देखा जा रहा है।
कक्षा पहली से 12वीं तक के सभी विद्यार्थियों को चार हाउस में आवंटित किया गया है जिसमें हाउस कैप्टन एवं वाइस कैप्टन का भी चुनाव होता है जो बालक एवं बालिका वर्ग में अलग-अलग होते हैं।
ब्लू हाउस बालिका वर्ग में अमिमा कश्यप, हर्षिका ध्रुव कुमकुम ध्रुव एवं प्रेरणा नेताम के बीच मुकाबला है। जबकि बालक वर्ग में दिव्यराज विश्वास, पुरुषोत्तम बघेल एवं साहिल कावड़े के बीच मुकाबला देखा जा रहा है।
रेड हाउस बालिका वर्ग में अंजलि चंद्रिका सेठिया लक्ष्मी सोनी एवं यूरेखा दास के बीच प्रतिस्पर्धा है।
बालक वर्ग में लड़कों में इनोश नाथ थलेंद्र कच्छ के बीच सीधा मुकाबला है।
ग्रीनहाउस बालिका वर्ग में जय लक्ष्मी चला कि प्रेमवती मौर्य एवं शर्मिला पटेल तथा बालक वर्ग में अभिषेक कश्यप और योगादित्य निषाद के बीच सीधा मुकाबला है।
पीला हाउस बालिका वर्ग में जहां केसर बहादुर निकिता एवं वसुंधरा ठाकुर हैं वहीं बालक वर्ग में अंश वर्मा मोक्ष ठाकुर तथा युवराज बेलसरिया के बीच मुकाबला देखा जा रहा है।
इस चुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर एवं संस्था के प्राचार्य विधु शेखर झा ने बताया कि विद्यार्थी लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रयोग तरीके से जानें, समझें तथा इसकी शक्ति को पहचानें इसका जीवंत उदाहरण उन्होंने देख लिया है। बेहद ही दोस्तानें तरीके से हुए इस चुनाव में सक्रियता पूर्वक भाग लेने के लिए उन्होंने विद्यार्थियों को तथा संस्था के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं और कर्मचारियों को शुभकामनाएं एवं आभार प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि मतगणना मंगलवार 17 सितंबर को संपन्न होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *