FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
ChhattisgarhKorba

सुशासन शिविर में पार्षद गीता गभेल ने वार्ड में व्याप्त विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर किया आवेदन

हीरो दुपहिया वाहनों के अधिकृत विक्रेता

सुशासन शिविर में पार्षद गीता गभेल ने वार्ड में व्याप्त विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर किया आवेदन..

 

A little step school for kids

 

कोरबा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप राज्य में संवाद से समाधान की पहल के रूप में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। तीन चरणों में संपन्न होने वाले सुशासन तिहार का तीसरा चरण 5 मई को प्रारंभ हुआ है जो 31 मई तक चलेगा। इसी कड़ी जिले के कोरबा नगर निगम अंतर्गत आने वाले सर्वमंगला जोन कार्यालय में बीते 27 मई को सुशासन शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या क्षेत्र के लोग बिजली,पानी,सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं की समस्याओं के समाधान एवं सरकारी योजनाओं का लाभ लेने पहुंचे हुए थे। इस दौरान वार्ड 63 पार्षद गीता गभेल भी अपने वार्डवासियों के साथ मौके पर पहुंची हुई थी। उन्होंने भी अपने क्षेत्र में व्याप्त कई समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर अलग अलग फॉर्म भरे। जिसमें पार्षद ने अपने वार्ड में बची हुई पात्र महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना फिर शुरू करने, वार्ड की अनेकों बस्तियों में स्ट्रीट लाइट लगाने,सीसी रोड और नाली बनवाने,शिवमन्दिर व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स में नवीन नाली निर्माण, वृद्धा पेंशन की भी मांग की है। पार्षद गीता गभेल का कहना है कि वे कांग्रेस की पार्षद है सरकार सबके लिए होती है और बिना भेदभाव के हर वार्ड में विकास कार्य किए जाएं इसी उम्मीद से उन्होंने इस सुशासन शिविर में आवेदन किया हैं।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026