FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

सुशासन दिवस पर धान बोनस राशि वितरण समारोह का आयोजन.. किसानों को 38 करोड़ 40 लाख रुपए का भुगतान.

सरकार और प्रशासन का मुख्य उद्देश्य जनता के हित में योजनाओं का क्रियान्वयन कर जन को लाभ पहुंचाना- विधायक किरण देव

 

जगदलपुर inn24 ( रविंद्र दास)सुशासन दिवस के अवसर पर वित्तीय वर्ष 2014-15 और 2015-16 के धान बोनस राशि का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय भी वर्चुअल रूप से जुड़े। इस कार्यक्रम में वित्तीय वर्ष 2014-15 के 15146 किसान के 25 करोड़ 67 लाख से अधिक और 2015-16 के 8820 किसानों को 12 करोड़ 72 लाख से अधिक राशि का धान बोनस राशि का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक  किरण देव ने कहा कि सरकार और प्रशासन का मुख्य उद्देश्य जनता के हित में योजनाओं का क्रियान्वयन कर जन को लाभ पहुंचाना है। उन्होंने सुशासन दिवस पर पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी के कार्यकाल में किए विकासात्मक कार्यों और प्रमुख योजनाओं का उल्लेख किया। साथ ही प्रदेश सरकार के कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में अवगत कराते हुए प्रति क्विंटल 300 रुपए की दर से किसानों को धान बोनस राशि वितरण की जानकारी दी।

 

कलेक्टर  विजय दयाराम के. ने कार्यक्रम में बताया कि वित्तीय वर्ष 2014-15 और 2015-16 के 23966 किसानों को 38 करोड़ 40 लाख से अधिक राशि का धान बोनस राशि का वितरण किया जा रहा है। इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2023-24 में जिले में 79 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 11हजार 911किसानों द्वारा 6 लाख 40 हजार क्विटंल धान का विक्रय किया गया। उन किसानों को 140 करोड़ 64 लाख राशि का वितरण किया गया है। उन्होंने बताया कि बोनस राशि के वितरण कार्यक्रम को जिले के सभी विकासखंडों के मुख्यालय में किया गया है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद  दिनेश कश्यप, जनप्रतिनिधि  मद्दी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में गणमान्य जनप्रतिनिधि,कमिश्नर श्याम धावडे, आईजी सुंदरराज पी., एसएसपी  जितेन्द्र मीणा, सीईओ जिला पंचायत  प्रकाश सर्वे, अपर कलेक्टर  सीपी बघेल, नगर निगम आयुक्त  हरेश मंडावी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम में दस लैंप्स समिति के द्वारा 50 किसानों को प्रमाण पत्र भी अतिथियों द्वारा वितरण किया गया। साथ ही सुशासन दिवस के अवसर पर शपथ भी लिया गया।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *