सुरजीत सिंह ने एचएमएस छोड़ा, सभी पदों से इस्तीफे की कही बात..
कोरबा – जिले के एसईसीएल कुसमुण्डा क्षेत्र में कोयला मजदूर सभा (एचएमएस) के क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय संयुक्त सलाहकार समिति सदस्य सुरजीत सिंह (हैप्पी) ने बीते 31 मार्च को यूनियन ने के समस्त पदों एवं प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया । उन्होंने उक्त बातें नाथूलाल पाण्डेय, महामंत्री (केन्द्रीय), कोयला मजदूर समा (एचएमएस), एसईसीएल को पत्र लिखकर कही है।





