*सुदूर पहाड़ी अंचल के गांव बहेरा में अघोर संत बाबा पुनीत शाही ने जरूरतमंदो को बांटे कंबल*
*मानवता की सेवा ही सच्ची ईश्वरीय सेवा है - अघोर संत बाबा पुनीत शाही*

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर
सक्ती सक्ती जिले के सुदूर पहाड़ी अंचल के गांव बहेरा में शुक्रवार ,20 फरवरी को अघोर पीठ जनसेवा अभेद आश्रम बोईरडीह की ओर से अघोर संत बाबा पुनीत शाही ने गांव के जरूरतमंदो को कंबल प्रदान कर जनसाधारण को मानवता का संदेश दिया। इन पलों में बहेरा गांव के 50 जरूरतमंदो को कंबल बांटे गए। इन पलों में बाबा पुनीत शाही ने अपने आशीर्वचन में कहा कि अघोर सम्प्रदाय संस्था का मूल मंत्र है मानव सेवा है क्योंकि मानव सेवा ही सच्ची ईश्वरीय सेवा है। बाबा पुनीत शाही ने आगे कहा कि आज समाज पूर्ण रूप से प्रदुषित हो चुका है। इस प्रदुषण के चलते हमारा मन मस्तिष्क भी प्रदुषित हो चुका है। जिसके चलते जिसके कारण आज की पीढ़ी संस्कार विहीन होते जा रही है। हम सब आपस में बंटे हुए हैं। हमारा मानना है कि तमाम मतभेदों के बाद भी हमारे मन का बंटवारा नहीं होना चाहिए। हमारी कोशिशें दिलों से मतभेदों को मिटाने की होनी चाहिए।हमारी सोच है कि मानव -मानव से जुड़े, दिलों में एक दूसरे के प्रति मैत्री व सौहार्द का भाव हो । आपस में मानवीय गुणों को लोग अपने अंदर समाहित करें। एक दूसरे के सहयोग के लिए लोग तत्पर रहें। ईश्वर हम पर कृपा करें इसके लिए बहुत जरूरी है कि हम ईश्वर द्वारा बताए गए मार्ग पर चलें। ईश्वरीय गुणों को अपनाएं। इन पलों में बहेरा गांव के लोगों ने अघोर संत बाबा पुनीत शाही से आशीर्वाद भी प्राप्त किया और उनके बताए शिक्षाओं को आत्मसात कर जीवन में आगे बढ़ने का संकल्प लिया।
बहेरा गांव में इस आयोजन को सफल बनाने में सरपंच ग्राम पंचायत सोनगुढ़ा दीनदयाल कोसले, रोजगार सहायक, ग्राम कोटवार सहित समस्त बहेरा ग्रामवासियों का योगदान रहा। वहीं इन पलों में बाबा के साथ उदय मधुकर, योम प्रकाश लहरे, श्रीमती कांता यादव सहित अघोर पीठ जनसेवा अभेद आश्रम बोईरडीह से भक्तजन भी साथ रहे।





