*सुदूर पहाड़ी अंचल के गांव गुढ़वा में अघोर संत बाबा पुनीत शाही ने जरूरतमंदो को बांटे कंबल, दिया मानवता का संदेश*

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर
शक्ति जिले के सुदूर पहाड़ी अंचल के गांव गुढ़वा में गुरूवार,12 फरवरी को अघोर पीठ जनसेवा अभेद आश्रम बोईरडीह की ओर से अघोर संत बाबा पुनीत शाही ने गांव जरूरतमंदो को कंबल प्रदान कर जनसाधारण को मानवता का संदेश दिया। इन पलों में गुढ़वा गांव के 55 जरूरतमंदो को कंबल बांटे गए। इन पलों में बाबा पुनीत शाही ने अपने आशीर्वचन में कहा कि यह एक सामाजिक क्रिया है बहुत से लोग अपनी सेवाएं देते हैं। लेकिन मेरे यहां आने का मकसद सिर्फ सेवा भाव नहीं है। हमारी सोच है कि मानव -मानव से जुड़े, दिलों में एक दूसरे के प्रति मैत्री व सौहार्द का भाव हो । आपस में मानवीय गुणों को लोग अपने अंदर समाहित करें। एक दूसरे के सहयोग के लिए लोग तत्पर रहें। ईश्वर हम पर कृपा करें इसके लिए बहुत जरूरी है कि हम ईश्वर द्वारा बताए गए मार्ग पर चलें। ईश्वरीय गुणों को अपनाएं। इन पलों में गुढ़वा गांव के लोगों ने अघोर संत बाबा पुनीत शाही से आशीर्वाद भी प्राप्त किया और उनके बताए शिक्षाओं को आत्मसात कर जीवन में आगे बढ़ने का संकल्प लिया।





