छत्तीसगढ

*सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने लोकसभा में संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा के नाम पर ट्रेन चलाए जाने की मांग उठाया*

यह मांग क्षेत्र के लाखों लोगों की बाबा गुरू घासीदास जी के प्रति उनकी जुड़ी आस्था से है

 

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर

सक्ती छत्तीसगढ़ प्रदेश की जांजगीर – चांपा संससदीय सीट से सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने जनसाधारण की इच्छाओं के अनुरूप एक बार फिर लोकसभा में अपनी आवाज बुलंद की है। बीते 17 मार्च 2026 को बजट सत्र के दौरान चर्चा में शामिल होते हुए सांसद श्रीमती जांगड़े ने लोकसभा में छत्तीसगढ़ के महान संत गुरू बाबा घासीदास जी के नाम अपने क्षेत्र से गुजरने वाली किसी ट्रेन का नाम गुरू घासीदास ट्रेन रखने की मांग की। इतना ही नहीं सांसद श्रीमती जांगड़े ने अपने लोकसभा क्षेत्र में बन रही नई रेल लाइन खरसिया – नया रायपुर पहुंच मार्ग में बनने वाली गिरौधपुरी रेलवे स्टेशन का नाम भी संत शिरोमणि बाबा गुरू घासीदास बाबा रखे जाने की भी मांग की है।

सदन में अपनी मांग रखते हुए सांसद श्रीमती जांगड़े ने कहा कि यह मांग क्षेत्र के लाखों लोगों की बाबा गुरू घासीदास जी के प्रति उनकी जुड़ी आस्था से है जिसकी मांग बहुत लंबे समय से की जाती रही है। इस हेतु सांसद श्रीमती जांगड़े ने रेलमंत्री से भी आग्रह किया। गौरतलब हो कि सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े अपने लोकसभा क्षेत्र में विकास को लेकर लगातार कार्य कर रही हैं। उनके संसदीय क्षेत्र में आम जनता को राज्य व केंद्र सरकार की सभी योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी एवं आवास जैसे मूलभूत सुविधाओं की मांगों को भी प्रमुखता से पूरी कराये जा रहे हैं।

Mahendra Karsh Bureau

Political Correspondent Mahendra Karsh is a correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political,local crime, trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News and crime Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all political coverage and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: mkkarsh947@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026