FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

सलमान खान को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने मेल भेजकर दी चेतावनी

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी दी गई है। इस बार भी यह धमकी जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से दी गई है। शनिवार को सलमान खान के मैनेजर और करीबी दोस्त जॉर्डी पटेल प्रशांत गूंजालकर ने बांद्रा पुलिस स्टेशन पर शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि मुकेश गर्ग की तरफ से ऑफिशियल मेल आईडी पर शनिवार को एक धमकी भरा मेल आता है।

उन्होंने बताया कि इस मेल में लिखा था, “गोल्डी भाई (गोल्डी बराड़) को बात करनी है तेरे बॉस सलमान से। इंटरव्यू (लॉरेंस बिश्नोई) देखा ही लिया होगा उसे शायद नहीं देखा हो तो बोल दियो देख लेगा। मैटर क्लोज करना है तो बात करवा दियो, फेस टू फेस करना हो वो बता दियो। अभी टाइम रहते बता दिया है, अगली बार झटका ही देखने को मिलेगा।” मनेजर की शिकायत के बाद पुलिस ने गोल्डी बरार और लोरेंस बिश्नोई के ख़िलाफ़ IPC की धारा 120 (B), 34 और 506 (2) के तहत मामला दर्ज किया है।

मीडिया में आई जानकारी के अनुसार दिनांक 18 मार्च 2023 को सलमान खान को दोपहर 1:46 मिनट पर mohitgarag<rg6338615@gmail.com से धमकी मिली है। वहीं इससे पहले 22 जून को भी सलमान खान को किसी अनजान व्यक्ति की तरफ से चिट्ठी लिखकर सिद्धू मुसेवाला की तरह मारने की धमकी दी थी, जिसको लेकर शिकायत पहले ही बांद्रा पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई गई थी।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *