
सर्व ब्राह्मण समाज बस्तर ने आचार्य विष्णुगुप्त चाणक्य जयंती को विश्व ब्राह्मण दिवस के रूप में कार्यक्रम किया..
जगदलपुर inn24.. आचार्य विष्णुगुप्त चाणक्य के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुश्री उर्मिला आचार्य शिक्षाविद कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती डॉ सुषमा झा विशिष्ट अतिथि प्रदीप पाठक अध्यक्ष बस्तर परिवहन संघ श्री रामनरेश पांडे संजीव शर्मा संभागीय अध्यक्ष सर्व ब्राह्मण समाज. कार्यक्रम के आरंभ में डॉ सुषमा झा ने कहा की आचार्य चाणक्य एक शिक्षक के रूप मे राष्ट्र निर्माता बने .उन्होंने अर्थशास्त्र और नीति शास्त्र के बहुत ही बड़े ग्रंथों को लिखा जो हर एक के जीवन में बहुत उपयोगी है और उनका ध्यान हम सब को करना चाहिए. अपने बच्चों को आचार्य चाणक्य के बारे में पढ़ाना चाहिए तथा बताना चाहिए. जिससे समाज व राष्ट्र मजबूत होगा। विशिष्ट अतिथि प्रदीप पाठक ने भी कहा कि आचार्य चाणक्य जीवन से प्रेरणा लें ताकि सब समाज मजबूत होगा राष्ट्र भी मजबूत होगा। संजीव शर्मा ने कहा कि आचार्य चाणक्य साधारण परिवार से होते हुए एक शिक्षक के रूप में इस विषम परिस्थिति में अत्याचारी व अंहकारी राजा को उखाड़ फेंका .जनता के हित में नए सम्राट को बिठाया जिससे उनका अखंड भारत का सपना साकार हो सके। अंत में मुख्य अतिथि सुश्री उर्मिला आचार्य भावपूर्ण शब्दों मे कहा कि आचार्य चाणक्य ब्राह्मण कुल में जन्म लिए एक साधारण परिवार के होते हुए अद्भुत प्रतिभा के सर्व गुणों से संपन्न भारत भूमि खंड खंडों में बंटी हुई थी। विदेशी आक्रमणकारियों से बचाने के लिए आचार्य चाणक्य ने पूरे भारत में भ्रमण कर अलग-अलग राजाओं से अखंड भारत के लिए एक होने का सबसे प्रथम बार जयघोष किया. आज ब्राह्मण समाज ने जयंती मना कर उन्हें याद किया बहुत सराहनीय कार्य जिसे समाज की नई पीढ़ी को आचार्य चाणक्य को जानने का समझने का अनुभव का वर्तमान पीढ़ी अपने ब्राह्मण समाज के वैभवशाली गौरवशाली पुरुषों को जान सकेगी। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ सदस्य रंजीत पांडे जी ने किया कार्यक्रम के अंत में समाज के मार्गदर्शक श्री अशोक मुखर्जी का सम्मान किया गया, साल श्रीफल फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया तथा समाज के वरिष्ठ सदस्य आनंद मिश्रा के जन्मदिन पर सभी ने साल श्रीफल फूल माला पहनाकर जन्मदिन की बधाई दी। कार्यक्रम में उपस्थित श्रीमती नीलम मिश्रा जिलाध्यक्ष महिला मंच श्रीमती दुर्गाअवस्थी श्रीमती चंद्र लेखा बाजपेई श्रीमती ऋतु शर्मा श्रीमती दीप्ति तिवारी श्रीमती मीनू मिश्रा श्रीमती अंजलि मिश्रा श्रीमती भावना दीक्षित श्रीमती नीलम पांडे श्रीमती नीलम तिवारी श्रीमती हेमलता श्रीमती दीपिका।
समाज समाज के वरिष्ठजन बालकृष्ण शर्मा पंडित दिशांत चक्रवर्ती अशोक तिवारी क्षमाकांत मिश्रा आनंद शुक्ला अनूप तिवारी किरण शुक्ला शैलेंद्र पांडे विकास जोशी अजय तिवारी अनिरुध मिश्रा मोनू तिवारी राजेश त्रिपाठी अंकुश तिवारी