सर्व नाई सेन समाज का संभागीय बैठक जगदलपुर में हुआ सम्पन्न .. सभी जिलाध्यक्ष रहे मौजूद प्रदेश अध्यक्ष पद की चुनावी प्रकिया पर हुई चर्चा

जगदलपुर:- सर्व नाई सेन समाज की बस्तर संभागीय बैठक आज मंगलवार को हुई संपन्न।
जगदलपुर शहर के निषाद भवन में आयोजित सर्व नाई सेन समाज की संभागीय बैठक बस्तर जिलाध्यक्ष मनोज ठाकुर के नेतृत्व में संपन्न हुई।
सर्व नाई सेन समाज के प्रदेश अध्यक्ष पद पर आगामी दिनों में होने वाले चुनावी प्रकिया को ले कर सामाजिक चर्चा की गई। संभाग के सातों जिलाध्यक्ष इस बैठक में मौजूद रहे।
बस्तर जिलाध्यक्ष मनोज ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि समाज के प्रदेश अध्यक्ष पद पर होने वाले चुनावी प्रकिया को ले कर आज सामाजिक बैठक जगदलपुर में संपन्न हुई है, जिसमे बस्तर संभाग के अंतर्गत आने वाले समाज ले सदस्य इस चुनावी प्रकिया में अपना मतदान कर प्रदेश अध्यक्ष को चुनने का कार्य करेंगे।
इस बैठक में चुनाव प्रभारी खम्हण शांडिल्य, सर्व नाई सेन समाज प्रदेश अध्यक्ष विनोद सेन,महामंत्री किशन सेन, डॉ. मनोज ठाकुर रायपुर जिला अध्यक्ष,जिला अध्यक्ष कांकेर धनसिग सेन, जिला अध्यक्ष धमतरी जगन कौशिक, जिला अध्यक्ष बालोद सुमन कौशिक, प्रदेश सह सचिव नारायण सेन ,संरक्षक बीएल भारद्वाज ,जगदलपुर के जिला अध्यक्ष मनोज ठाकुर ,विद्या सेन जिला अध्यक्ष दंतेवाड़ा ,उपेंद्र कुमार सेन जिला अध्यक्ष सुकमा, संरक्षक सियाराम ठाकुर, योगेश कौशिक ,केशकाल प्रवीण कौशिक प्रकाश सेन ,हेमंत सेन रोशन ठाकुर ,रामेश्वर श्रीवास पहलाद सिंह ,बाबू साहब ठाकुर विक्की सेन, रमन ठाकुर, लखेश्वर भारद्वाज ,धर्मेंद्र कौशिक, कौशल कुमार सेन आदि सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *