*सर्व नाई सेन श्रीवास समाज के जिलाध्यक्ष इंदल श्रीवास पहुंचे सरवानी, सामाजिक पदाधिकारियों ने किया स्वागत*

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर
सक्ती सर्व नाई सेन श्रीवास समाज के जिला अध्यक्ष इंदल सिंह श्रीवास 28 फरवरी, दिन शनिवार को बाराद्वार क्षेत्र के गांव सरवानी के दौरे पर थे।जिलाध्यक्ष बनने के पश्चात जिलाध्यक्ष श्रीवास का यह पहला सरवानी का प्रथम दौरा था। इधर सरवानी गांव में भुवनेश्वर श्रीवास की अगुआई में सामाजिक पदाधिकारियों सहित ग्रामीणों ने जिलाध्यक्ष इंदल श्रीवास का आत्मीय अभिनंदन किया। इन पलों मे प्रकाश श्रीवास जिला उपाध्यक्ष और गुड्डू श्रीवास भी उपस्थित रहे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष इंदल श्रीवास ने सामाजिक पदाधिकारियों सहित ग्रामीणों के साथ बैठक में भी शामिल हुए। बैठक में सामाजिक चर्चाओं के बीच जिलाध्यक्ष इंदल श्रीवास ने समाजिक एकता व भाईचारे की भावना को बढ़ाते हुए समाज में शिक्षा को बढ़ावा दिए जाने की बात कही। इस दौरान तुर्रीधाम में संत शिरोमणि श्री सेन जी महराज के मंदिर निर्माण हेतु 5000 रुपये का सहयोग भी किया।
इन पलों में जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ भुवनेश्वर श्रीवास, उपाध्यक्ष लेखराम श्रीवास, कीर्तन श्रीवास, लक्ष्मी नारायण श्रीवास, बदन श्रीवास, संतोष श्रीवास ,आत्मा राम श्रीवास, भागवत श्रीवास, रामाधार श्रीवास, घुनारु श्रीवास, शिवकुमार श्रीवास,राजु श्रीवास, शोभा श्रीवास, मुनि राम श्रीवास, रामरतन श्रीवास, सुखनंदन श्रीवास, जय श्रीवास, बीरु श्रीवास, राजेश श्रीवास, सुरेश श्रीवास, बहादुर श्रीवास, फिरन श्रीवास, रामाधार श्रीवास, खुशबू श्रीवास, किशन श्रीवास, ओम कुमारी श्रीवास, अंजु कुमारी श्रीवास सहित समाजिक प्रबुद्धजनों की उपस्थिति रही ।






