सर्वमंगला मंदिर पुल के एंगल में फां#सी लटका मिला युवक का श#व
कोरबा से कुसमुंडा जाने वाले मार्ग पर हसदेव नदी के ऊपर निर्मित रेलवे के सेकंड नंबर पुल के गार्टर से लटक कर एक अज्ञात ने फांसी लगा ली है। आज सुबह फंदे पर लटके हालत में युवक को स्थानीय लोगों ने देखा और सूचना सर्वमंगला पुलिस सहायता केंद्र में दी। इस युवक ने पुल के निचले हिस्से में जाकर चुनरी के सहारे इस घटना को अंजाम दिया। सूचना मिलते ही सहायता केंद्र प्रभारी ASI विभव तिवारी मातहतों के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से युवक का शव फंदे से नीचे उतारा गया। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकती है। उसकी शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है। मृतक की पहचान व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के उपरांत ही आगे की जानकारी प्राप्त हो सकेगी।






