FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarh

सर्वमंगला कनवेरी मार्ग में भारी धूल से हो रही परेशानी, रेल्वे ब्रिज के नीचे भी नहीं बनी सड़क

ओमकार यादव

सर्वमंगला कनवेरी मार्ग में भारी धूल से हो रही परेशानी, रेल्वे ब्रिज के नीचे भी नहीं बनी सड़क..

कोरबा अंचल के सर्वमंगला मंदिर से जटराज बसाहट स्थल तक सड़क पर उड़ती धूल से चालकों की परेशानी बढ़ गई है। वहीं यहां पर रेलवे ब्रिज के नीचे 50 मीटर सड़क अधिक खराब है। इसकी भी मरम्मत कराने पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। 10 से अधिक ग्रामो के लगभग 5 हजार लोग शहर आने सड़क मार्ग से आवाजाही करते हैं। वहीं कोरबा शहर से जांजगीर-चांपा, बिलासपुर की ओर जाने भी सड़क का शहवासी उपयोग करते हैं। एसईसीएल की कुसमुंडा व अन्य खदानों से कोल परिवहन में लगे भारी वाहनों की आवाजाही इसी मार्ग से होती है। इस कारण सड़क की सफाई नहीं कराने से अब सर्वमंगला मंदिर से जटराज बसाहट स्थल तक धूल की मोटी परत जम गई है। सर्वमंगला चौक से तरदा टू-लेन सड़क का निर्माण कराया गया है, इस मार्ग पर भारी वाहनों के गुजरने से सर्वमंगला मंदिर से आगे जटराज के प्रस्तावित बसाहट स्थल तक धूल की परत जम गई है। मार्ग पर भारी वाहनों के चलने से पीछे चल रहे बाइक चालकों को धूल उड़ने से परेशानी हो रही है।

सड़क की सफाई कराने अभी तक ध्यान नहीं दिया है।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026